अज्ञान भोग है। ज्ञान त्याग है। त्याग क्रिया नहीं है। वह करना नहीं होता है। वह हो जाता है। वह ज्ञान का सहज परिणाम है। भोग भी यांत्रिक है। वह भी कोई करता नहीं है। वह अज्ञान की सहज परिणति है। फिर, त्याग के कठिन और कठोर होने की बात ही व्यर्थ है। एक तो वह क्रिया ही नहीं है। क्रियाएं ही कठिन और कठोर हो सकती हैं। वह तो परिणाम है। फिर उससे जो छूटता मालूम होता है, वह निर्मूल्य और जो पाया जाता है, वह अमूल्य होता है।-ओशो
जीवन से सम्बंधित हर एक प्रिय और अप्रिय विषय पर महान योगी आचार्य रजनीश ओशो के अमूल्य, बेबाक और मार्गदर्शक विचारों का संकलन!
Labels
- अज्ञान
- अधर्म
- अवसाद
- अस्वस्थ
- अहंकार
- आत्मा
- आत्मीयता
- आदर्शवाद
- आनन्द
- आंसू
- ईर्ष्या
- उत्सव
- उदासी
- ओशो
- ओशो वाणी
- कांटे
- काम
- कामुक
- कुरूप
- क्रान्ति
- क्रोध
- क्षण
- खुशी
- गुलाम
- घृणा
- चालाक
- जन्म
- जहर
- जागृति
- जिंदगी
- जीवन
- ज्ञान
- ज्योतिषी
- ठेकेदार
- डॉ. निरंकुश
- डॉ. मीणा
- त्याग
- दमन
- दांव
- दुख
- देह
- धन
- धर्म
- धार्मिक
- ध्यान
- नकारात्मक
- नफरत
- नमस्कार
- नींद
- पति
- पत्नी
- परमात्मा
- पशु
- पुरोहित
- प्यार
- प्रार्थना
- प्रेम
- प्रेस
- प्रेसपालिका
- फूल
- बुद्धत्व
- बुराई
- भगवत्ता
- भगवान
- भय
- भोग
- भोजन
- मनुष्य
- मूर्च्छा
- मृत्यु
- मौत
- राजनेता
- लड़ना
- विज्ञान
- विध्वंस
- वृक्ष
- सत्य
- सपने
- सफल
- समाज
- समाधि
- सरल
- साक्षी
- सुख
- सुन्दर
- सृजन
- सेक्स
- स्त्री
- स्मृति
- स्वतंत्र
- स्वीकार
- हंसी
- हृदय
स्वास्थ्य रक्षक सखा-Health Care Friend
Tuesday 25 February 2014
Tuesday 4 February 2014
क्रोध और काम को कैसे जीते?
सम्यक-जागरण ही जीवन विजय
दोपहर तप गई है। पलाश के वृक्षों पर फूल अंगारों की तरह चमक रहे हैं। एक सुनसान रास्ते से गुजरता हूँ। बांसों का झुरमुट है और उनकी छाया भली लगती है। कोई परिचित चिड़िया गीत गाती है। उसके निमंत्रण को मान वहीं रुक जाता हूँ। एक व्यक्ति साथ है। पूछ रहे हैं, 'क्रोध को कैसे जीतें, काम को कैसे जीते?’ यह बात तो अब रोज-रोज पूछी जाती है। इसके पूछने में ही भूल है, यही उनसे कहता हूँ। समस्या जीतने की है ही नहीं। समस्या मात्र जानने की है। हम न क्रोध को जानते हैं और न काम को जानते हैं। यह अज्ञान ही हमारी पराजय है। जानना जीतना हो जाता है। क्रोध होता है, काम होता है, तब हम नहीं होते हैं। होश नहीं होता है, इसलिए हम नहीं होते हैं। इस मूर्च्छा में जो होता है, वह बिलकुल यांत्रिक है। मूर्च्छा टूटते ही पछतावा आता है, पर वह व्यर्थ है; क्योंकि जो पछता रहा है, वह काम के पकड़ते ही पुन: सो जाने को है। वह न सो पाए-अमूर्च्छा बनी रहे, जागृति, सम्यक-स्मृति बनी रहे, तो पाया जाता है कि न क्रोध है, न काम है। यांत्रिकता टूट जाती है और फिर किसी को जीतना नहीं पड़ता है। दुश्मन पाये ही नहीं जाते हैं। एक प्रतीक कथा से समझे। अंधेरे में कोई रस्सी सॉंप दिखती है। कुछ उसे देखकर भागते हैं, कुछ लड़ने की तैयारी करते हैं। दोनों ही भूल में हैं, क्योंकि दोनों ही उसे स्वीकार कर लेते हैं। कोई निकट जाता है और पाता है कि सॉंप है ही नहीं। उसे कुछ करना नहीं होता, केवल निकट भर जाना होता है। मनुष्य को अपने निकट भर जाना है। मनुष्य में जो भी है, सबसे उसे परिचित होना है। किसी से लड़ना नहीं है और मैं कहता हूँ कि बिना लड़े ही विजय घर आ जाती है। स्व-चित्त के प्रतीक सम्यक-जागरण ही जीवन विजय का सूत्र है। स्रोत : ओशो साहित्य।
Subscribe to:
Posts (Atom)